MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Kuk: सेन समाज के राजेन्द्र बने अध्यक्ष तो सचिव बने सोलंकी…पढ़िए।

हर्षोल्लास से मनाई श्री सेन जी महाराज की जन्म जयंती

कुकड़ेश्वर – कुकड़ेश्वर नगर के सेन समाज ने अहम बैठक श्री सेन जी महाराज की जयंती पर आहूत की। दिनांक 05 मई 2024 रविवार को संत शिरोमणी सैन जी महाराज की जन्म जयन्ति पर सेन जी महाराज के अनुयायीयो द्वारा जन्म जयन्ति बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। व श्री सेन जी महाराज की पूजा अर्चना की गई। कुकडेश्वर सेन समाज के सभी वरिष्ठ एवं युवा साथीयो का बडा उत्साहपूर्वक योगदान रहा

श्रीसेन जयन्ति पर कुकड़ेश्वर नगर हेतु अध्यक्ष पद चुनाव का प्रस्ताव पुर्व अध्यक्ष नंदकिशोर सोनगरा द्वारा रखा गया। जिस पर समर्थन के रूप मे बबलू कमठौरा द्वारा
समर्थन किया गया। सभी उपस्थित सेन समाज बंधुओं ने ताली बजाकर समर्थन किया। इस अवसर पर मुकेश गंगवाल द्वारा कुकडेश्वर नगर मे संचालीत सेलुन व्यवसायी के लिए केश शिल्पी संघ का गठन कर अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए अपनी बात रखी, जिसका सभी समाजजनो ने समर्थन किया।

कुकड़ेश्वर के नये नगर अध्यक्ष के लिए राजेन्द्र कछावा को मनोनीत किया गया। वंही नगर कुकड़ेश्वर के सचीव / कोषाध्यक्ष के लिए राजेश सोलंकी का नाम प्रस्तावीत किया गया। जिसको सेन समाज कुकडेश्वर ने अंगिकार करते हुए स्वीकार किया। सेन समाज द्वारा श्री सेन जयन्ति का आय व्यय का लेखा प्रस्तुत करने हेतु जब भी अगली बैठक रखी जाएगी। उस बैठक मे शेष कार्यकारीणी का गठन किया जाएगा। जिसका उपस्थित सभी सेन बंधुओ ने समर्थन किया। वंही सभी उपस्थित समाजबन्धुओ ने 13 मई को मतदान करने की सामूहिक रूप से शपथ ली।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज