MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Kuk: गांधी, नाम ही नही! एक विचार है, निकली संदेश यात्रा, युवाओ का प्रथम प्रयास बेहतर…पढ़िए।

कुकड़ेश्वर (MP 7 NEWS)- आज़ादी की सेलिब्रेशन में नही थे महात्मा गांधी। आज हमे क्यों कहना पड़ रहा है कि हम हाथ के पंजे के साथ है? कहीँ हममे ही गिरावट आई है, हम गांधी के नाम से भटके है, इसलिए आज हमे सफाई देनी पड रही है। हम गांधी जयंती चुनाव को देखकर नही मना रहे है। गांधी एक विचार है संकल्प है। उक्त बात पूर्व केबिनेट मंत्री नरेंद्र नाहटा ने भारत माता चौराहा कुकड़ेश्वर पर आयोजित महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभा में रखी।

Video News –

https://youtu.be/TkNnqpMi7PQ

2 अक्टूबर को नगर युवक कांग्रेस कुकड़ेश्वर के तत्वाधान में आयोजित ग़ांधी सन्देश यात्रा सांय 4 बजे भारत माता चौराहा से ढोल के साथ शुरू हुई। जो लोहार मोहल्ला, चम्पा बाजार, नीम चौक, भटवाडा मौहल्ला, सदर बाजार, बस स्टेण्ड होते हुए पुनः भारत माता चौराहा पहुंची और सभा में परिवर्तित हुई। नगर में जगह जगह सन्देश यात्रा का स्वागत हुआ। वहीँ मण्डलम् अध्यक्ष अमृत पंचोली द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष इलियास भाई द्वारा गाडी लौहार बस्ती ने फल वितरित किये गए। सन्देश यात्रा में पूर्व केबिनेट मंत्री नरेंद्र नाहटा, इंदरमल पामेचा, चन्द्रशेखर पालीवाल, सुरेश धनगर, नन्दलाल मालवीय, विजय श्रीमाल, जगदीश मालवीय बा साहेब, मनोरमा मूंदड़ा, सोमिल नाहटा, दिनेश राठौर, मोहन गुर्जर, लखन तुगनावत, दिलीप रोदवाल, टीटू भाई सरदार, बलवंत खींची, भागीरथ मालवीय मामा, छोटू टोडावाल, मन्नालाल गुर्जर, घीसालाल जाट, हरीदास बैरागी, रामकिशन रावत, मुकेश जिगर, संजय जोधावत, राजुदास बैरागी, प्रहलाद सालवी, परमेश्वर सालवी आदि कांग्रेस पदाधिकारी सहित युवक कांग्रेस कुकड़ेश्वर नगर अध्यक्ष लोकेश वशनरिया, मनोज वशनरिया, सुनील मोदी डीजे, प्रमोद पिपलीवाल सहित कई युवक कांग्रेस सदस्य उपस्थित थे।


उपस्थित जन ने गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन रिंकू भानपिया ने किया व कुंदन खींची ने आभार व्यक्त किया।

MP7 News
Author: MP7 News