MP 7 NEWS

Sp: नीमच पुलिस ने सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश में प्राप्त किया द्वितीय स्थान…पढ़िए।

एसपी अंकित जायसवाल द्वारा सीसीटीएनएस टीम को दी गई बधाई

नीमच – नीमच पुलिस ने माह मई की सी.सी.टी.एन.एस. रैंकिंग में म.प्र. में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस रैंकिंग को उच्च स्थान पर बनाये रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / नोडल सी.सी.टी.एन.एस. नीमच द्वारा विशेष रुचि लेकर समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये तथा पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल भारतीय पुलिस सेवा द्वारा भी जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सी.सी.टी.एन.एस. पर क्वालिटी के साथ अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया, जिसमें फरियादी की शिकायत दर्ज करने से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी व चालान न्यायालय में पेश करने तक की समस्त कार्यवाही को समय सीमा के अन्दर सी.सी.टी.एन.एस. सिस्टम में ऑनलाइन इन्द्राज कराया गया।

इस हेतु नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया को सी.सी.टी.एन.एस. का नोडल अधिकारी बनाकर, निरंतर मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सी.सी.टी.एन.एस. शाखा मे कार्यरत महिला प्रधान आरक्षक दीपाली चौबे एवं प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) मनीष राठौर एवं समस्त थानो के सीसीटीएनएस ऑपरेटर द्वारा माह मई 2024 की सी.सी.टी.एन.एस. रैंकिंग में म.प्र. में द्वितिय स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा जिले की सी.सी.टी.एन.एस. टीम द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिये बधाई देते हुए उन्हे पुरस्कृत करने की घोषणा की है। नीमच जिले की रैकिंग को उच्च स्तर पर बनाये रखने की मुख्य वजह, हर माह थानो मे हुई कार्यवाही को क्वालिटी के साथ सी.सी.टी.एन.एस. में अलग-अलग तरीकों से समय सीमा के अन्दर दर्ज कर उसका निकाल करना है। वर्ष मे 700 अपराध से कम जिलों का सी.सी.टी.एन.एस. रैंकिंग में द्वितीय आना बड़ी बात होती है। नीमच जिले के थानों में सी.सी.टी.एन.एस. मे कार्यरत ऑपरेटर की मॉनीटरिंग एवं सतत् पर्यवेक्षण पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सी.सी.टी.एन.एस. शाखा मे कार्यरत प्रधान आरक्षक दीपाली चौबे एवं प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) मनीष राठौर द्वारा की जा रही है, साथ ही गुणवत्ता में सुधार एवं विभिन्न पोर्टल को चलाने हेतु उन्हे प्रशिक्षित भी कराया जा रहा है। गत माह मई की रैंकिंग में म.प्र. में नीमच जिला को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सी.सी.टी.एन.एस. टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से कार्य कर मध्य प्रदेश मे नीमच को द्वितीय स्थान प्राप्त कराने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / नोडल सी.सी.टी.एन.एस. नीमच की महिला प्रधान आरक्षक दीपाली चौबे एवं प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) मनीष राठौर एवं नीमच जिले के थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर की विशेष भूमिका रही ।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज