MP 7 NEWS

Bjp: ऐतिहासिक जीत पर सांसद गुप्ता का हुआ स्वागत अभिनंदन कुकडेश्वर में…पढ़िए।

कुकड़ेश्वर – लोक सभा चुनाव होने के पश्चात आज प्रथम बार नगर कुकड़ेश्वर में सांसद सुधीर गुप्ता का आगमन हुआ। जिसका नगर के सभी नागरिकों एवं मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही जोशीले अंदाज में सांसद गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम में मनासा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नीमच जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, महामंत्री सुखलाल पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदनलाल रावत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल पटवा, विधानसभा संयोजक नरेंद्र मालवीय, विधायक प्रतिनिधि कैलाश घाटी, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री मदन मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरलाल मालवीय आदि की उपस्थिति में मां सरस्वती की पुजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम पार्षद राजू खाती, मुकेश बागोरिया, टीना सागर पेंटर, कौशल्या काजू मोदी, विजेश माली, डॉ. रामू कच्छावा व कार्यकर्ता में उज्जवल पटवा, विनोद मोदी, देवीलाल काका, लोकेश तुगनावत, गजेंद्र कोचर, भगवतीप्रसाद सोनी, राहुल गुजर, भेरू रोदवाल, ठा.प्रतापसिंह, संजय मुजावदिया, अशोक खींची आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन लोकेश मोदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार मंडल महामंत्री सुरेश मेघवाल द्वारा माना गया। इस अवसर पर सभी भाजपा मंडल के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा साथी, मात्र शक्ति आदि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज