MP 7 NEWS

Hariyali: अरावली गौशाला में हुआ पौधारोपण, हरियाली अमावश्या पर हरितक्रांति की पहल…पढ़िए।

कुकड़ेश्वर – हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में जन सहयोग से संचालित अरावली गौशाला परिसर अमेरी (कुकड़ेश्वर) में गौ सेवकों तथा गौशाला समिति ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया, परिसर में 51 पौधों का रोपण कर उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प उपस्थित गो सेवकों ने लिया।
मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद जी गिरी महाराज द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर सभी गौशाला संचालकों से वृहद पौधारोपण का आह्वान किया था, इसी तारतम्य में गौशाला समिति तथा गौ सेवकों ने मिलकर परिसर में फलदार तथा छायादार 51 पौधों का रोपण कर उन्हें सुरक्षा जाली से कवर किया तथा उनकी परवरिश की जवाबदारी ली।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज