
कुकडेश्वर – भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकड़ेश्वर के द्वारा 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मंडल प्रभारी राजेश लढा ने पंडित दीनदयाल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, किस तरह प्रखर वक्ता महान चिंतक रहे। उन्होंने अंतिम व्यक्ति की चिंता करने का काम किया।

साथ मे भाजपा जिला मंत्री कृष्णगोपाल पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन रावत, सांसद प्रतिनिधि कैलाश राठौर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रताप सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री संजय मुजावदिया, प्रकाश दानगढ, दशरथ खाटवा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश “मोनू” मोदी, प्रहलाद सेन, विष्णु सुतार, मुकेश चंदेल आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: MP7 News



