MP 7 NEWS

NP: कुकड़ेश्वर नगर परिषद में फोड़ी, पॉलीथिन की मटकी, मना जन्माष्टमी पर्व…पढ़िए।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ स्पर्धा के माध्यम से दिया पॉलीथिन मुक्त कुकड़ेश्वर बनाने का संदेश

कुकड़ेश्वर – नगर परिषद कुकड़ेश्वर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर “कुकडेश्वर फोड़ेगा पॉलीथिन की मटकी” स्पर्धा का आयोजन किया। इसके माध्यम से परिषद ने पॉलीथिन का उपयोग बन्द कर, कपड़े की थैली का उपयोग करने का संदेश दिया। पार्षद प्रतिनधि सागर पेंटर की सुपुत्री प्रतिज्ञा ने मटकी फोड़ी। जैसे ही मटकी फूटी उसमे से कपड़े की थैलियों की बरसात हुई। स्पर्धा के लिए एक मटकी को पॉलीथिन से पैक किया गया।

पूरे हॉल को कपड़े की थैली से सजाया गया। मटकी में भी दही की जगह कपड़े की थैली रखी गई। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलसिंह परिहार एवं उपस्थित पार्षद गण शम्भु मिलन मालवीय, राजू मालवीय, सुनील तेजावाला, पार्षद प्रतिनिधि विजेश माली, सागर पेंटर ने भगवान श्री बालकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा कर स्पर्धा का शुभारंभ किया। एक एक उपस्थित पार्षद ओर मंचासिन कर्मचारियों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया, लेकिन किसी को सफलता नही मिली। वही उपस्थित पार्षद सागर पेंटर की सुपुत्री प्रतिज्ञा पेंटर ने मटकी फोड़ी। जैसे ही प्रतिज्ञा ने मटकी फोड़ी, मटकी में से कपड़े की थैलिया निकली।

सीएमओ कमलसिंह परमार व अध्यक्ष श्रीमती पटवा ने 701 रु नगदी देकर प्रतिज्ञा को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा ने कहा कि प्रकृति का सम्मान ओर स्वस्थ्य जीवन हेतु प्लास्टिक का त्याग कर, कपड़े का थैली का उपयोग करना होगा। प्लास्टिक मुक्त जीवन, हमारे ग्रह के लिए एक उपहार है, प्लास्टिक प्रदूषण फैलाता है इसलिए कपड़े की थैली का उपयोग करना होगा। प्लास्टिक के सेवन से पशु मर जाते है, इसलिए इसका त्याग कर कपड़े की थैली अपनाना होगी। प्लास्टिक जल को प्रदूषित कर रही है शुद्ध जल के लिए कपड़े की थैली थामना होगा। प्लास्टिक का धुआं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसलिए कपड़े का झोला उपयोग में लाना आवश्यक है। बीमारियों से बचने के लिए प्लास्टिक का त्याग करना होगा, कपड़े का थैला उपयोग में लाना होगा। कपड़े का थैला उपयोग कर हम रोजगार को भी बढ़ावा दे सकते है और प्लास्टिक प्रदूषण को भी कम कर सकते है। इस अवसर पर स्वछत्ता सभापति शंभूलाल मालवीय, पार्षद सुनील तेजावला, राजू मालवीय, विजेश माली, सागर पेंटर, स्वच्छता नोडल ऐश्वर्य नागदा, जयराम कोदलिया सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।

ली पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की शपथ

कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कुकड़ेश्वर बनाने की शपथ भी ली गई। अकाउंट शाखा प्रभारी रमेश मोदी ने पॉलीथिन मुक्त कुकड़ेश्वर बनाने की शपथ दिलाई। सिंगल यूज प्लास्टिक की मांग नही करेंगे। कपड़े की थैली का उपयोग करेंगे। प्रतिबंध को लागू करने में सहयोग करेंगे। यह जानकारी अपने परिवार और नगर में देकर सभी को जागरूक करने का काम करेंगे। अव्हेलना करने वालो को रोकेंगे टोकेंगे। कुकड़ेश्वर को स्वच्छ बनाने के हर सम्भव मदद करेंगे जिसकी शपथ उपस्थित सभीजन ने ली।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज