MP 7 NEWS

World Record: ब्लड ग्रुप जांच मे नीमच जिले ने 1 दिन में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड…पढ़िए।

295 स्थानों पर 1 लाख 4 हजार लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच

नीमच – नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में सभी के सहयोग से 28 जून 2024 को आयोजित ब्लड ग्रुप जांच के अभियान में एक दिन में ही नीमच जिले में सभी के सहयोग से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम होने जा रहे हैं।

कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि नीमच जिले ने सभी के सहयोग से 28 जून 2024, शुक्रवार को एक ही दिन में एक ही स्थान शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच पर 5100 से अधिक लोगों की ब्लड ग्रुप जांच कर उन्हें नि:शुल्क ब्लड ग्रुप कार्ड प्रदान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

इसके साथ ही नीमच जिले ने एक ही दिन में एक साथ 295 स्थानों पर 1 लाख 4 हजार लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच कर उन्हें नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच कार्ड प्रदान कर, एक ही दिन में यह दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। कलेक्टर दिनेश जैन ने नीमच जिले को हासिल हुई इस उपलब्धि का सारा श्रेय नीमच जिले के सभी नागरिकों को दिया है।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज