MP 7 NEWS

Jawad: हम किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के हो अथवा किसी भी राजनीतिक दल के हो, हम सबके खून का रंग भगवा ही है – हिम्मत सिंह जैन

नीमच – हम किसी भी जाति धर्म के मानने वाले हों। सबसे पहले हम भारतीय हैं और हम सबके अंतर्मन में भगवा रंग बसा हुआ है। आज पूरा देश राममय और भगवामय है।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक संगठन मंत्री रोशनलाल जैन की सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम कुटुंब प्रबोधन दिवस के रूप में श्री वी.के. सकलेचा सामुदायिक भवन, मोरवन विश्राम गृह पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मतसिंह जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पुनी एवं कुटुंब प्रबोधन के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख पत्र “जागृत मालवा” के प्रधान संपादक, विद्या भारती, ग्राम भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतीय सह संगठन मंत्री देवकृष्ण व्यास (देवास), सुलेखाचार्य शर्मा जी (इंदौर) एवं संगठन मंत्री बद्रीलाल पुरोहित व पितलिया परिवार के मुखिया पारसमल जैन रहे। कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।

सरस्वती वंदना हाई स्कूल मोरवन प्रभारी श्रीमती किरण जैन द्वारा प्रस्तुत की गई। संगठन गीत “संगठन गढ़े – चलो सुपंथ पर बढ़े चलो” जिला सह सचिव कमलेश बाडीका द्वारा प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत भाषण प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पुनी ने किया। रोशनलाल जैन व पितलिया परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत, तिलक लगाकर व शाल श्रीफल भेंट कर, सुमित जैन के सहयोग से किया। प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मतसिंह जैन ने संबोधित करते हुए कहा हमें अपने समाज, देश और धर्म के लिए सतत कार्य करते रहना है। हम अपने कार्यों से समाज के पथ को सदैव आलोकित करते रहें। पूरा समाज आशा भरी निगाहों से शिक्षकों की ओर निहार रहा है। हम अपने तन पर कोई भी परिधान पहनते हों। पैंट- शर्ट, कुर्ता-पजामा, धोती या और कोई वस्त्र धारण करते हों। लाल, पीला, काला, सफेद, नीला या किसी भी रंग का पहनते हों। हम किसी भी जाति धर्म के मानने वाले हों। सबसे पहले हम भारतीय हैं और हम सबके अंतर्मन में भगवा रंग बसा हुआ है। आज पूरा देश राममय हैं। भगवा मय है। भारत ही वह देश है, जो पूरे संसार का मार्गदर्शन करेगा। पूरे विश्व में सनातन हिंदू धर्म की जय होगी। हम सब इसके सहभागी बनेंगें। कुटुंब प्रबोधन में ओज गुण के राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास का पाथेय प्राप्त हुआ।

” जग सिर मोर बनेगा भारत दुनिया देखेगी, विश्व गगन में फहराएंगे ध्वज वह भगवा होगा” परिवार को भारतीय समाज ने प्रमुख स्थान दिया है, परिवार जनों में मेल-जोल होना आवश्यक है। सभी मिलजुल कर रहें। सभी अपने दुख दर्द में सहभागी बने तो समाज के साथ-साथ हमारा देश भी खुशहाल होगा।

संगठन मंत्री बद्रीलाल पुरोहित एवं सुलेखाचार्य श्याम सुंदर शर्मा इंदौर ने सेवानिवृत होने वाले शिक्षक रोशनलाल जैन के संगठन के प्रति कर्तव्य, निष्ठा एवं त्याग मय जीवन के बारे में बताया। ब्लॉक शाखा जावद द्वारा अध्यक्ष अंबालाल मेघवाल, दिनेश सेन, कानसिंह राठौड़, कमलेश बाड़ीका आदि ने प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय तिवारी, सचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती भारती बैरागी, हीरालाल मेघवाल, नंदकिशोर गुर्जर, राकेश पुरोहित, बलवंत सिंह हाडा, विष्णु पालीवाल, देवेंद्र गोराणा, पवन पटेल, मन्नालाल गंगवाल, कमल अग्रवाल, शांतिलाल धाकड़, शौकीन कीर, राजेंद्र शर्मा सहित मध्य प्रदेश शिक्षक संघ – शाखा नीमच के तहसील, ब्लाक एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। आयोजन में पत्रकार गोपालदास बैरागी कड़ी खुर्द को डॉ.अमित जैन ने मंच के माध्यम से सम्मानित किया। आयोजन में विशेष रूप से क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, सरपंच, उपसरपंच, राजेंद्र सिंह राठौड़, आदिनाथ गौशाला संचालक विमल जैन, कैलाश सोनी, रामनारायण राठौर, भरत चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन रमेश गोस्वामी जन शिक्षक द्वारा किया गया। सेवा निवृत शिक्षक रोशनलाल जैन के सुपुत्र डॉ. अमित जैन ने पितलिया परिवार की ओर से सभी आगंतुक अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की समाप्ति कल्याण मंत्र के साथ हुई। सभी का सामूहिक सहभोज भी हुआ।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज