
कुकड़ेश्वर – श्री देवनारायण मन्दिर देवपुरा में हुई आरती। आरती पश्चात दो घोड़े पर हुए सम्माज के प्रबुद्धजन और प्रारम्भ हुआ चल समारोह।
धनगर गायरी समाज के लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 299 वीं जन्म जयंती नीमच जिले के धनगर गायरी समाज द्वारा रामपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। चल समारोह सुबह 11:30 बजे श्री देवनारायण मन्दिर देवपुरा, रामपुरा से प्रारम्भ हुआ जो सदर बाज़ार, लाल बाग़ होते हुए मनासा नाका पहुंचा। लोक माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, श्री देवनारायण मन्दिर बादीपुरा, रामपुरा पहुंचा। जंहा उपस्थित समाजजन द्वारा महाआरती कर, प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुवात की।






धनगर गायरी समाज द्वारा जन्म जयंती महोत्सव व मेधावी छात्र छात्राओ का सम्मान समारोह भव्यता पूर्वक मनाया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि वीरम धनगर (जनपद उपाध्यक्ष मन्दसौर), जगदीश धनगर फौजी (जिला पंचायत सदस्य मन्दसौर), रामदयाल धनगर (जिला अध्यक्ष – धनगर गायरी समाज मन्दसौर), सुरेश धनगर (जिला अध्यक्ष – किसान कांग्रेस नीमच), किशोर धनगर (जिलाध्यक्ष – नीमच) सहित कई समाजजन मंचासीन थे। मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। ततपश्चात समाज के कक्षा 12 वी के 40 व कक्षा 10 वीं के 38 व 02 टॉपर मेधावी छात्र छात्राओ को मंच के माध्यम से प्रमाण पत्र व देवी अहिल्याबाई की तस्वीर प्रदान कर सम्मानित किया गया।



जन्मजयंती महोत्सव व प्रतिभा सम्मान सम्मान समारोह आयोजन में प्रभुलाल धनगर बरडिया ( तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ), जगदीश धनगर खजुरी, दुर्गेश धनगर, हंसराज धनगर (तहसील अध्यक्ष युवा), विष्णु धनगर (तहसील अध्यक्ष युवा – नीमच) आदि की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन हीरालाल धनगर (संयोजक – जन्मोत्सव व सम्मान समारोह) द्वारा किया गया व आभार भेरूलाल धनगर तलाऊ (मीडिया प्रभारी ) द्वारा व्यक्त किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों ने समाज एकता व शिक्षा के महत्व पर व समाज की प्रतिभाओ को निखारने व सम्मानित करने की बात रखी। उपस्थित लगभग 2 हजार महिला पुरुषो ने सामूहिक स्नेहभोज किया व कार्यक्रम का समापन सांय 4 बजे हुआ।

Author: MP7 News



