MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Kuk: गांधी संदेश यात्रा व जन्म जयंती सभा 2 अक्टूबर को कुकड़ेश्वर मे…पढ़िए।

कुकड़ेश्वर (MP 7 NEWS) – राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के तहत नगर युवा कांग्रेस कुकड़ेश्वर के तत्वाधान में व ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के मार्गदर्शन में 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भारत माता चौराहा कुकड़ेश्वर में मनाई जायेगी। कांग्रेस कार्यालय मीणा चौक से दोपहर 3 बजे गांधी संदेश यात्रा प्रारम्भ होगी। जो कुकड़ेश्वर के मुख्य चौराहो व मुख्य मार्गो पर होते हुए, भारत माता चौराहा पर पहुंचकर, सभा में विलय होगी। जँहा महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जन्म जयंती मनाई जायेगी।

नगर युवा कांग्रेस सभी से अपील करता है कि ब्लॉक कांग्रेस कमिटी, शहर कांग्रेस कमिटी, महिला कांग्रेस कमिटी, किसान कांग्रेस कमिटी, पिछड़ा प्रकोष्ठ कांग्रेस कमिटी, कांग्रेस आई टी सेल कमिटी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट कांग्रेस कमिटी, NSUI, सेवादल आदि कांग्रेस के प्रकोष्ठों के पधाधिकारी व सदस्यगण सहित कांग्रेस के सिपाही, समस्त कार्यकर्तागण अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कुकड़ेश्वर नगर युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाये।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज