MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

PURANI PENSION BAHALI – पुरानी पेंशन बहाली हेतु ऐतिहासिक रैली मनासा में, उमड़ा जन सैलाब…पढ़िए।

मनासा – पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय आह्वान पर जिलास्तरीय संवैधानिक पेंशन मार्च (वाहन रैली) NMOPS संघठन के बैनर तले आज मनासा विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें सभी कर्मचारी अधिकारी संघों के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए, रविवार को भव्य वाहन रैली दशहरा मैदान ग्राउंड, कॉलेज के सामने मनासा में एकत्रीकरण के साथ रेली का शुभारंभ करते हुए, मंडी गेट, सदर बाजार, रामपुरा नाका से मंदसौर नाका होते हुए, लगभग 3 किलोमीटर लंबी कतार के साथ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मनासा को ज्ञापन देने पहुंचे हजारो कर्मचारी अधिकारीगण। ज्ञापन का वाचन राकेश पाटीदार जिलाध्यक्ष NMOPS ने करते हुए अपनी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना लागू करने हेतु कर्मचारियों ने अपने हक व अधिकार की आवाज बुलंद रखते हुए, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

मनासा में कर्मचारियों व अधिकारियो की ऐतिहासिक वाहन रैली निकली, जिसमे नीमच, जावद व मनासा विधान सभा क्षेत्र के हजारो कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में नीमच जिला प्रभारी समरथ गिर गोस्वामी ने NMOPS टीम के आगामी आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभी तो ये एक शुरूआती कदम है, अगले मिशन में जनप्रतिनिधियों के द्वार ‘घंटी बजाओ’ अभियान चलाया जाएगा। फिर भी हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो, पुरे भारतवर्ष के समस्त जिला मुख्यालयों पर पेंशन योजना लागू करवाने हेतु पेंशन रथ यात्रा निकाली जायेगी और फिर दिल्ली चलो अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रांतीय प्रवक्ता NMOPS विनोद राठौर बरलाई ने किया तथा आज के सफल आयोजन में सम्मिलित नीमच पटवारी संघ जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह चुंडावत, पंचायत संघ जिलाध्यक्ष श्यामलाल राठौर, नगर परिषद कुकड़ेश्वर रमेश मोदी, गौरव आचार्य, विनोद चंदेल, MPEB अर्जुन गुर्जर, राज्य स्वास्थ्य विभाग अर्जुन सिंह, अध्यापक संघ जिला अध्यक्ष कवरलाल नागदा, आजाद अध्यापक संघ जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मेघवाल, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ से दिनेश टांकवाल, संयुक्त मोर्चा से जिला अध्यक्ष अशोक पिचोलिया, संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस संघ से देवकिशन रावत, कमलेश बाडिका, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्षय राकेश पुरोहित, रामगोपाल खिचावत, सुभाष सोनिया, बलवंत हाड़ा, भरत राठौड़, अशोक वर्मा, रामगोपाल बिलोदिया, किशोर शर्मा, परशराम रावत, कैलाश रावत, नागेश जोशी सहित मालती नागर, साधना बैरागी, सपना व्यास, सकुन्तला पाटीदार, सुनीता परिहार सहित सेंकडो महिला कर्मचारी व जनपद शिक्षा केन्द्र के समस्त कर्मचारीगण व प्रमुख पदाधिकारियों ने रैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए ऐतिहासिक रैली में शामिल हुए। मनीष पुरोहित नीमच जिला संयोजक NMOPS ने सभी उपस्थित कर्मचारीगण, पुलिस प्रशासन, पत्रकार बन्धुओ का आभार व्यक्त किया।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज