MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Jawad: मंगला तोतला जावद ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त…पढ़िए।

जावद – नीमच जिला महिला कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये नीमच जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने श्रीमती मंगला तोतला को जावद ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसुजा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशानुसार एवं नीमच जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर एवं वरिष्ठजनो के मार्गदर्शन मे श्रीमती तोतला को जावद ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त किया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये, महिला कांग्रेस को भी हाई कमान का सख्त निर्देश है कि महिला कांग्रेस भी हर विधानसभा, ब्लाक, शहर, नगर एवं ग्रामीण पंचायत क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को पदाधिकारी बनाकर कार्य को गति प्रदान करे। श्रीमती तोतला वार्ड क्रमांक 2 से वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ी थी। उनकी नियुक्ति से नगर में हर्ष व्याप्त हैं।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज