MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Women: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ…पढ़िए।

नीमच – आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने गांव जयसिंहपुुरा में सिलाई केंद्र का शुभारंभ कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। जिसमें 10 से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है।

आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति बैंस ने बताया की हमारा मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है, जिससे वह अपने फैसले खुद ले सके व महिलाएं अपने अधिकारों और शक्तियों को पहचान सके अर्थात महिलाओ की क्षमता या योग्यता – जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय स्वयं ले सके। महिला अपने परिवार व बच्चों के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर सकें। इस सिलाई केंद्र का शुभारंभ ग्राम जयसिंहपुरा की सरपंच श्रीमती धापू बाई सुथार ने फीता काट कर किया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष सरोज सेन, हेमा सेन, रानी बैंस, रश्मि बैंस, राजकुमारी चौधरी, जमीला खान सहित 10 से अधिक महिलाएं उपस्थित थी।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज