MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Eyes: आंखों की रोशनी बढ़ाने के बेस्ट तरीके…पढ़िए।

बदलती लाइफ स्टाइल की वजह से कम उम्र मे ही आँख की रोशनी कमजोर होने लगती है। हम रोजाना कुछ ऐसा काम करते रहते हैं, जिससे आंखों को काफी नुकसान होता है। हम बहुत अधिक स्मार्टफोन का यूज कर रहे है। आंखों के लिए उपयुक्त भोजन नहीं करते हैं। घंटों काम में व्यस्त रहते है। और पानी तक नहीं पीते और स्मोकिंग करते हैं। हमारी इन गंदी आदतों का असर हमारी आंखों पर साफ दिखता है।

आंखों को हेल्दी रखने के लिए और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में लाल सब्जियों का सेवन करें। लाल सब्जियों में गाजर, शिमला मिर्च, पपीता और दूध का सेवन करें।
आप विटामिन ए के लिए विटामिन सप्लीमेंट का भी सहारा ले सकते हैं। विटामिन ए की कमी को पूरा करके आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते है। बॉडी के साथ ही आंखों को भी एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है।
आप एक पेन ले और उसके टिप को देखें धीरे-धीरे पेन को नजदीक लाए और नाक के पास तक ले आए और उस पर फोकस करें। देखते हुए नोक को फिर से दूर लेकर जाना है आप इस एक्सरसाइज को दिन में 10 बार करें।


इस तरीके को अपनाने से आंखों के मसल्स मजबूत होंगे और आंखों की रोशनी बढ़ेगी।
आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं साथ ही आंखों के मसल्स को स्ट्रांग करना चाहते हैं तो, आंखों को गोल गोल घूमाए। आंखों को गोल-गोल घुमाते हुए दीवार को देखें आपकी आंखों की हेल्थ दुरुस्त रहेगी।
आप चाहते हैं कि आपकी आंखें और ज्यादा कमजोर नहीं हो और आपके चश्मे का नंबर ज्यादा नहीं बड़े तो आंखों को ब्रेक (आराम) दे।
डेस्क वर्क करते हैं तो कुछ देर बाद आंखों को ब्रेक दे। बीच-बीच में पलके झुका ने से आंखों से स्ट्रेस दूर होता है।
अपनी आंखों को 2 सेकंड के लिए बंद करें, फिर खोलें और 5 सेकेंड के लिए लगातार पलके झुकाए।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज