MP 7 NEWS

Neemuch: प्रशिक्षित गौ सेवक मैत्री संघ की मीटिंग नीमच गांधी वाटिका में संपन्न, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार…पढ़िए।

मनासा दिनेश खिंची (सेन ) – पशुपालन विभाग के प्रशिक्षित गौ सेवक मैत्री संघ की मीटिंग नीमच गांधी वाटिका में संपन्न हुई। साथ ही किया गया कार्यकारिणी का विस्तार। जिसमें जिला अध्यक्ष अर्जुन बैरागी,, प्रदेश मंत्री श्याम अहीर, कोषाध्यक्ष पीर मोहम्मद एवं ललित पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष कारूलाल पाटीदार, एवं शिव प्रसाद शर्मा, जिला सचिव गोपाल सुरावत एवं मीडिया प्रभारी निजामुद्दीन अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष नीमच रामनिवास पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष मनासा मनोहर सेन, ब्लॉक अध्यक्ष जावद अशोक धनगर एवं कार्यकारिणी सदस्य विनोद गुर्जर, प्रकाश पाटीदार, राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र राठौर, कृष्ण पाल सिंह, दिनेश गोस्वामी, सुभाष अहीर, अनिल शर्मा, राजू कटारिया शामिल रहे। गो सेवक मित्र संघ के द्वारा कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर को गौ सेवकों मैत्री की मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें उमराव सिंह गुर्जर के द्वारा आश्वासन दिया गया कि कांग्रेस सरकार बनते ही आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी निजामुद्दीन अंसारी द्वारा प्रदान की गई।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज