MP 7 NEWS

Nmh: सकल चोकरा सुतार समाज के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बने ओम प्रकाश…पढ़िए।

सकल चोकरा सुतार समाज के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बने ओम प्रकाश

नीमच – श्री विश्वकर्मा केशवराव मंदिर परिसर रामपुरा जिला नीमच में सकल चोकरा सुतार पंचों की बैठक रखी गई। जिसमें पूर्व कार्यकारिणी का लेखा-जोखा समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा कुकड़ेश्वर द्वारा रखा गया। जिसमें उपस्थित पंचों ने लेखा-जोखा को संतुष्टि पूर्वक समझा तथा आगामी वर्ष 2025 के लिए समाज उत्थान हेतु सुझावों पर चर्चा की गई व नई कार्यकारिणी गठन हेतु समीक्षा की गई। नवीन  कार्यकारिणी को लेकर शांतिलाल कारपेंटर अध्यापक द्वारा नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद हेतु ओम प्रकाश विश्वकर्मा कुकड़ेश्वर का नाम प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन कैलाश अध्यापक पिपलिया विशनिया द्वारा किया गया। ओम प्रकाश विश्वकर्मा कुकड़ेश्वर को सर्वसहमति से पुनः अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया।
तत्पश्चात नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कांत शोभाराम धुंधवार पिपलिया विशनियां, उपाध्यक्ष- गणपत रामचंद्र तुमडा, उपाध्यक्ष – लाला शर्मा आमद खेड़ी, उपाध्यक्ष राजकुमार बाबुल्दा व कोषाध्यक्ष पद पर विनोद परशराम मनासा, उप कोषाध्यक्ष शांतिलाल आहडा मनासा व सचिव समरथ कुंडालिया, सहसचिव लक्ष्मीनारायण भवानी मंडी, प्रचार मंत्री श्याम चरण बालागंज, राहुल कन्हैयालाल मनासा व संरक्षक पद पर बंशीलाल आमदखेड़ी, कैलाशचंद्र शिक्षक, देवीलाल आहडा, कैलाश आहड़ा पिपल्या विशन्या, उदयलाल केरल धनेरिया कला, रामविलास हनुमंतिया पंवार, बगदीराम राजपुरा, श्रवण मनासा, सत्यनारायण बाबुल्दा, कन्हैया लाल आँत्री, गोविंद मनासा, किशोर पिपलिया विशनीया, राजू ढाकनी आदि सदस्यों को कार्यकारणी में शामिल किया गया।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज