मनासा – भाजपा के मनासा विधान सभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्ष, गोपाल गुजर रामपुरा, मदन रावत कुकड़ेश्वर, मुकेश डांगी मनासा, कैलाश पुरोहित मनासा व विजय शर्मा मनासा का 22 दिसम्बर, रविवार को प्रातः 11 बजे, रामपुरा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे गांव व कुकड़ेश्वर भाजपा मंडल के गांव कराड़िया में, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला नीमच के जिला महामंत्री व रावत मीणा समाज सेवा संगठन जिला नीमच के युवा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल रावत द्वारा अपने गृह नगर कराड़िया में ऐतिहासिक रूप से पांचो बीजेपी मण्डल अध्यक्षो का ढोल व आतिशबाजी के साथ स्वागत व गांव में झुलस निकाला गया इस झुलस में गांव व क्षेत्र सहित रावत मीणा समाज के कई जन शामिल हुए।
वंही पांचो भाजपा मंडल अध्यक्षो में – गोपाल गुर्जर, मदन रावत, मुकेश डांगी, कैलाश पूतोहित व विजय शर्मा सहित विधायक प्रतिनिधि बगदीराम गुर्जर का कन्हैयालाल रावत ने अपने निज निवास कराड़िया में शाफ़ा बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत, सत्कार किया।
श्री देवनारायण मन्दिर परिसर सिंगाड़िया में रावत मीणा समाज सेवा संगठन जिला नीमच के तत्वाधान में व नीमच जिलाध्यक्ष बापूलाल रावत (सेवनिवृत शिक्षक), युवा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल रावत कराड़िया, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उर्मी रावत व मीन सेना अध्यक्ष महेश रावत सहित रावत मीणा समाज द्वारा मनासा विधान सभा क्षेत्र के पांचो मंडल अध्यक्षो का भव्य स्वागत, अभिनन्दन करते हुए बधाई दी।
पांचो मंडल अध्यक्षो द्वारा कन्हैयालाल रावत व रावत मीणा समाज के अपार स्नेह व अभिनन्दन पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम पश्चात सहभोज दिनेश रावत, ईश्वर रावत व डॉ. दिनेश रावत द्वारा रखा गया।