मनासा – अखिल भारतीय संत धर्म समाज पुजारी समिति जिला नीमच मध्य प्रदेश के तत्वाधान में सभी संत पुजारियों के लिए एक आवश्यक बैठक का आयोजन दिनांक -9 दिसम्बर 2024, सोमवार को सुबह 10:30 बजे, स्थान श्री नालेश्वर महादेव मंदिर गांव महागढ़, तहसील मनासा, जिला नीमच पर रखा गया है। बैठक में पुजारी बंधुओं से विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की जाएगी और उन समस्याओं को किस प्रकार ठीक की जाए, इस हेतु पदाधिकारियों के द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा और उसके बाद सभी पदाधिकारी और पुजारी बंधु के द्वारा मनासा अनुविभागीय अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन दिया जाएगा।
उपस्थित सभी पुजारी बंधुओं के भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर ही रहेगी। उक्त आयोजन में अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष महंत सालगरामदास बैरागी काजाखेडी (जिला – उज्जैन), धर्म समाज प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाशदास बैरागी निर्धारी, मंदसौर), धर्म समाज मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोकदास बैरागी (गरोठ), रतलाम जिला अध्यक्ष पंडित नटवरलाल व्यास (मोया खेड़ा), उज्जैन जिला अध्यक्ष धर्म समाज पंडित नितिन शर्मा, धर्म समाज नागदा तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद दास (बनबना), धर्म समाज बड़नगर तहसील अध्यक्ष अजयदास बैरागी, मंदसौर नगर अध्यक्ष पुष्करदास बैरागी रहेंगे।
अखिल भारतीय संत धर्म समाज पुजारी समिति जिला नीमच (मध्य प्रदेश) के धर्म समाज नीमच जिला अध्यक्ष गोविंद उपाध्याय मनासा, नीमच जिला महामंत्री बलरामदास बैरागी नलवा, मनासा तहसील अध्यक्ष मदनदास बैरागी महागढ, मनासा तहसील उपाध्यक्ष महेश महागढ़, नीमच तहसील उपाध्यक्ष गोपालदास (आमलीखेड़ा) एवं समिति के सभी पदाधिकारीयो द्वारा समस्त पुजारी बन्धुओ से अपील है कि आप उक्त आयोजन में अवश्य पधारे।