MP 7 NEWS

Nmh: विज्ञान प्रर्दशनी मे छात्रों ने दिखाई प्रतिभाएँ, शाला स्तर पर चयन…पढ़िए।

नीमच – शिक्षा एवं विभिन्न गतिविधियों के क्षैत्र मे सदैव अग्रणी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकपुर मोरवन में राज्य शासन के निर्दशानुसार आज दिनांक 24.10.2024 को विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी रूचि अनुसार विभिन्न विषयों में तैयार किए गए अपने अपने माडल को बेहतरीन तरीके से स्थापित कर विशेषताएं बताई। निर्णायक मंडल द्वारा सभी माडलो का सुक्ष्म अवलोकन किया व छात्रों से माडल का निर्माण व विशेषताओं पर छात्रों के अनुभवों को सुना व प्रशंसा की। इस अवसर पर विध्यालय के सभी छात्र छात्रा व शिक्षक परिवार सहित प्राचार्य एम.एल. वर्मा भी उपस्थित रहे। विदित हो विद्यालय से पूर्व में भी कई छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में जिले प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन किया है । आज भी छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों में सराहनीय प्रयास किए हैं। आज की प्रदर्शनी में विज्ञान सामाजिक विज्ञान गणित पर्यावरण विषयों से संबंधित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें गणित विषय में पूनम-रमेश चंद्र कक्षा ग्यारहवीं, विज्ञान विषय में भूमिका- ओमप्रकाश कक्षा 9वी एवं पायल- घनश्याम कक्षा दसवीं का शाला स्तर पर चयन किया गया ।
प्राचार्य एम.एल. वर्मा के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी की सराहना की व सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी वरिष्ठ अध्यापक भगवत सिंह चुण्डावत द्वारा दी गई।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज