MP 7 NEWS

DM: नीमच जिले में आज से, राजस्व महा-अभियान, राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण…पढ़िए।

18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व संबंधी प्रकरणों का होगा समय सीमा में निराकरण

नीमच – कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि राजस्व महा-अभियान प्रथम चरण (जनवरी-मार्च 2024 की सफलता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने हेतु राजस्व महा-अभियान 2.0 का आयोजन 18 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों आर सी एम एस में समय-सीमा पार राजस्व प्रकरणों (नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्तगी) का निराकरण, नये राजस्व प्रकरणों को आर सी एम एस पर दर्ज करना, नक्शे पर तररमीम, पी एम किसान का सैचुरेशन, समग्र का आधार से ई के वाई सी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्टी का क्रियान्वयन है। महा-अभियान में अनेक गतिविधियाँ सम्पादित करने निर्देश दिए गए हैं। राजस्व महा-अभियान के अन्तर्गत निर्देशानुसार उल्लेखित समस्त कार्यों को समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। राजस्व महा अभियान के समन्वय हेतु अधीक्षक भू-अभिलेख जिला नीमच को नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किये जाने के लिये निर्देशित किया गया है।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज