MP 7 NEWS

kuk: पल्स पोलियो अभियान में 170 कर्मचारी ड्यूटी पर, 7 हजार बच्चों ने पी दवा, घर घर भ्रमण दो दिवस तक…पढ़िए।

कुकड़ेश्वर – राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 जून 2024 से 24 व 25 जून तक निरन्तर तीन दिवस तक चलेगा। वर्तमान में पोलियो से ग्रसित होना, भारत देश से लगभग समाप्त हो चूका है। पर अन्य देशो से भारत में आकर रहने वाले परिवारो में कोई बच्चा पोलियो से ग्रसित न हो। इस हेतु राष्ट्रीय स्तर पर निरन्तर पल्स पोलियो अभियान देश भर में चलाया जा रहा है।

इसी के तहत नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन में मनासा विकासखण्ड के कुकड़ेश्वर व चचोर सेक्टर डॉ.उमेश बसेर, डॉ. लोकेश पाटीदार के सहयोग से अभियान के प्रभारी रोशन जोशी, जे.पी. गुप्ता व देवेन्द्र जोशी के प्रयासों से 79 बूथ पर पल्स पोलियो की दवाई पिलाई गई। वंही कुकड़ेश्वर बस स्टेण्ड पर एक ट्रांजिस्टिंग के तहत बच्चों को दवा पिलाई गई। दिनांक 23 जून को कुकड़ेश्वर व चचोर सेक्टर के लिए 170 कर्मचारियों की ड्यूटी दवा पिलाने हेतु लगाई गई। जिसमे मानिटरिंग हेतु 11 सुपरवाइजर को तैनात किया गया है। लगभग 9500 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य तय किया गया था।

जिसमे प्रथम दिवस में लगभग 70 प्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियो की दवा दोनों सेक्टर में पिलाई गई है। वंही दिनांक 24 व 25 जून 2024 को घर घर भ्रमण करके, पल्स पोलियो की दवा पीने से वंचित रह गए बच्चों को दवाई पिलाई जायेगी। और कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे। इस हेतु कुकड़ेश्वर व चचोर सेक्टर के व्यवस्था प्रभारी रोशन जोशी ने बताया की इस राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में ए.एन.एम. व आशा कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका है। हम सभी का व स्वास्थ्य विभाग का पूरा प्रयास है की कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। और जनमानस से भी अपील है की अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को हरहाल में पल्स पोलियो की दवा पिलाये व अभियान को सफल बनाने में सहभागी बने।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज