
कुकड़ेश्वर – भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुकड़ेश्वर के गांव गुजरत में मध्यप्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान का शुभारंभ सदस्यता अभियान नीमच जिला प्रभारी एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप सिंह राठौड़, सदस्यता अभियान सह प्रभारी भानुप्रताप सिंह राठौड़ ने किया गया।
19 सितम्बर को सुबह 11 बजे संदीपसिंह राठौड़ कुकड़ेश्वर पहुंचे। भाजपा यूमो मण्डल कुकड़ेश्वर द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वंही संदीपसिंह राठौर व भानुप्रताप सिंह राठौड़ ने मप्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा स्मारक पर पहुंचकर, स्वर्गीय पटवा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर, पटवा जी को याद किया। वंही क्षेत्र के गाँव गुजरत पहुंचे। जन्हा कार्यक्रम में भाजयुमो में जिला मंत्री अर्पित पाटीदार, भाजयुमो मंडल कुकड़ेश्वर अध्यक्ष महेश मोनू मोदी, पूर्व सरपंच प्रकाश दानगढ़, मंडल महामंत्री राहुल गुर्जर, मंडल मंत्री सुनील रावत, मंडल रिसर्च पॉलिसी प्रभारी दिनेश गरासिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: MP7 News



