कुकड़ेश्वर – अखण्ड भारत के सपने को साकार करने का आमदा रखने वाले, हिंदुत्व के युवा व दुर्गा वाहिनी बहने कुकड़ेश्वर नगर में निकले तिरंगा व भगवा ध्वज हाथो में लेकर।
दोपहर 3 बजे भारत माता चौराहा बस स्टेण्ड कुकड़ेश्वर से हिन्दू जागरण मंच खण्ड व नगर कुकड़ेश्वर के तत्वाधान में आयोजित तिरंगा व भगवा ध्वज रैली की शुरुवात की गयी। ऐतिहासिक तिरंगा व भगवा ध्वज रैली में डीजे व ढोल के साथ नगर के मुखर्जी चौक, सदर बाजार, भटवाड़ा मोहल्ला, नीम चौक, रंगारा मन्दिर चौक, मालवीय मन्दिर चौक, ब्राह्मण मोहल्ला होते हुए पुनः भारत माता चौराहा पर पहुंची।
तिरंगा रैली व भगवा ध्वज रैली में वंदे मातरम्, भारत माता की जय, जय जय सिया राम के उदघोष से गुंजयमान हुआ कुकड़ेश्वर नगर। भारत माता चौराहे पर माँ भारती, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर, दिप प्रज्वलित करते हुए महा आरती की गयी। आरती में हिन्दू जागरण मंच के नीमच जिला संयोजक अजय सिंह कछावा, जिला पदाधिकारी संजय ग्रोवर, अनिल कुशवाह, नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनाली पटवा, हिन्दू जागरण मंच खण्ड कुकड़ेश्वर के संयोजक मुकेश जाट, नगर संयोजक कमल खींची सहित हिन्दू जागरण मंच के समस्त युवा साथी व दुर्गा वाहिनी बहनो द्वारा महा आरती की।
जिला संयोजक अजय सिंह कछावा ने अखण्ड भारत व हिंदुत्व पर जोशीले शब्दों में सम्बोद्धित करते हुए हिन्दू समाज को जागृत करने की बात को प्रबलता से रखी।