MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Mns: कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को महिलाओ का मिल रहा समर्थन, गांव डांगडी मे 100 से अधिक महिलाओ ने भरे फार्म…पढ़िए।

शिवराज की महिला सम्मान योजना सिर्फ चुनावी योजना है, महिलाओ को असली सम्मान कमलनाथ दिलाएंगे – संघई

मनासा – प्रदेश कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को गांवो मे महिलाओ का अच्छा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घर घर जाकर नारी सम्मान के फार्म भरवा रहे है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई कार्यकर्ताओ के साथ तहसील क्षेत्र के गांव डांगडी पहुचे। जहां पर नारी सम्मान के फार्म भरे। प्रदेश महामंत्री संघई ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी महिलाओ को प्रति महिना 1500 रूपए मिलेगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओ को सम्मान देने के लिए नारी सम्मान योजना की शुरूआत की है। जिसके अभी से ही कांग्रेस फार्म भरवा रही है। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही पहला काम वे महिलाओ के खाते मे 1500 रूपए जमा करने का करेगे। गांव डांगडी मे करीब 100 से अधिक महिलाओ के फार्म भरे। संघई ने कहा कि कमलनाथ शिवराजसिंह जैसा झुठा वादा नही करते है। कमलनाथ ने जो कहा उसे निभाने का काम किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिला सम्मान योजना मे जो जटीलता रखी है और उसमे उम्र का बंधन रखा है इससे कई महिलाओ को लाभ नही मिलने वाला। लेकिन कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना के नियमो का सरलीकरण करते हुए उम्र की कोई सीमा तय नही करते हुए प्रदेश की सभी महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मान के साथ जीने का अधिकार देने के लिए यह योजना प्रारंभ की है। भाजपा कमलनाथ की इस योजना से घबरा गई है और कर्मचारीयो के माध्यम से गलत प्रचार प्रसार करवा रही है। महिलाओ ने फार्म भरने मे काफी उत्सुकता दिखाई और कहा कि कमलनाथ की सरकार ने पहले भी हमें 100 युनिट तक बिजली मुफ्त मे दी और कर्ज भी माफ किया। महिलाओ ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमें 500 मे गैस सिलंेडर देने का भी वचन दे रही है। जिस पर कांग्रेस नेताओ ने कहा कि कांग्रेस इसे वचन पत्र मे ष्शामिल कर चुकी है। प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आपको गैस टंकी के 1200 मे नही बल्कि 500 मे मिलेगी। गांव डांगडी मे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, कुकडेश्वर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश राठौर, जिला कांग्रेस महामंत्री दिनेश राठौर, वरदीचंद जाटव, कारूलाल धनगर, लक्ष्मीनारायण जाटव, देवकिशन धनगर सहित बडी संख्या मे कागं्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन एंव महिलाएं उपस्थित थी।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज