MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

kuk: कुकड़ेश्वर में गरजी नूरी, कार्यकर्ता के चेहरे पर झलक नूर, हजारो कार्यकर्ता हुए शामिल…पढ़िए।

नाहटा व संघई ने ब्लॉक अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को दिया धन्यवाद

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष का साफा बांधकर किया सम्मान

कुकड़ेश्वर – यूँ तो लगभग विगत 21 वर्षो से मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से बाहर है, जिसका मूल कारण गुटबाजी चरम पर। कांग्रेस में संगठन की नही सिर्फ व्यक्ति विशेष से चलाई जा रही कांग्रेस। और इसी प्रतिफल है कि आम मतदाता तो कांग्रेस को ही वोट दे रहे है। पर दावेदारो को टिकट न मिलने से विपक्ष के प्रति संवेदना रखने से आज तक कांग्रेस फुटबैक पर है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के प्रयासों से विगत विधान सभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, और कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। पर ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके खेमे द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देकर कांग्रेस सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाई।

वर्तमान वर्ष 2023 में नवम्बर दिसम्बर में पुनः मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होना लगभग तय है। और दावेदार पुनः सक्रिय है। वंही पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व में घटित घटना से सहमते हुए, इस बार कड़े रुख में दिखाई दे रहे है।

नीमच जिले में भी गुटबाजी चरम पर है। गुटबाजी को खत्म कर एकता व अनुशासन कायम करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नीमच जिले का प्रभार, कांग्रेस की तेजतर्रार, प्रखर वक्ता नूरी खान को नीमच जिला प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला प्रभारी नूरी खान गत दो दिवस से नीमच जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओ की बात को गम्भीरता से सुन रही है और दावेदारो व दावेदारो के समर्थको को अनुशासन में रहकर अपनी बात को लिखित रूप में देने की बात प्राथमिकता से रखी जा रही है। नूरी खान द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा जा रहा है कि जमीनी कार्यकर्ताओ को नजर अंदाज न करे, गुटबाजी से दूर होकर, कमलनाथ के निर्देशो का पालन करे। टिकट देना हाई कमान का काम है, टिकट किसी को भी मिले, हम सभी को एकजुट होकर हाथ के पंजे को देखकर काम करना है। आपस में लड़ाई न लड़ाई, लड़ाई विपक्ष से लड़ी जाये। जो भी कार्यकर्ता संगठन में पद से वंचित रहने से नाराज या असन्तुष्ट है। में कार्यकर्ताओ की भावनाओ को समझते हुए, सभी असन्तुष्ट कार्यकर्ताओ को संगठन में अच्छे स्थान पर पद दूंगी।

कुकड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस के तहत पटवा मांगलिक भवन में 22 मई को दोपहर 2 बजे, कांग्रेस कार्यकर्ता का विशाल सम्मेलन कुकडेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडव्होकेट कैलाश राठौर व नगर अध्यक्ष नंदलाल मालवीय के प्रयासों से आयोजित किया गया। दोनों ही नवनियुक्त अध्यक्षो द्वारा लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओ से जनसम्पर्क करते हुए आयोजन में शामिल होने हेतु निमन्त्रण दिया गया। आयोजन में लगभग एक हजार के आसपास कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला प्रभारी नूरी खान के आगमन पर भव्य आतिशबाजी के साथ ही ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथि में पूर्व केबिनेट मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कांग्रेस हित में बात रखते हुए ब्लॉक अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

प्रदेश महामन्त्री मंगेश संघई ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सक्रियता से चुनाव में सहभागिता निभाने के साथ ही कुकड़ेश्वर के ऐतिहासिक आयोजन पर दोनों ही अध्यक्षो को जय वीरू की जोड़ी बताते हुए सफल आयोजन हेतु बधाई दी। नीमच कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष एड. कैलाश राठौर व नंदलाल मालवीय का साफा बांधकर अभिवादन किया। वंही कुकड़ेश्वर ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष दिलीप रोदवाल को जिला प्रभारी नूरी खान ने मंच पर आमंत्रित किया व नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एड. कैलाश राठौर व नगर अध्यक्ष नन्दलाल मालवीय व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने दिलीप रोदवाल का पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मानित किया।


कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष एड. कैलाश राठौर ने स्वागत भाषण के साथ ही कांग्रेस संगठन के लिए 24 घण्टे तत्तपर रहकर सेवा हेतु संकल्प लेते हुए कार्यक्रतो के लिए हरदम तैयार रहने की बात रखी। नगर अध्यक्ष नंदलाल मालवीय ने मंच को आश्वस्त किया कि कांग्रेस संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को बखूबी निभाते हुए संगठन मजबूती व एकीकरण ही हमारा ध्येय होगा।

उपस्तिथ हजारो कार्यकर्ताओ ने जिला प्रभारी नूरी खान व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एड. कैलाश राठौर व नंदलाल मालवीय के संगठन के प्रति विचारो व धरातलीय प्रयासों की सराहना करते हुए, कांग्रेस जिंदाबाद – जय जय कमलनाथ के नारे लगाये। कार्यक्रम का सफल सञ्चालन ओम रावत ने किया। कार्यक्रम समापन पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ का सामूहिक भोज हुआ। क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा आयोजित ऐतिहासिक आयोजन की सराहना की जा रही है।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज