MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Katha: श्रीमद् भागवत कथा ही जीवन का वास्तविक सार है – पं. अर्जुन भारद्वाज

श्री देवनारायण मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा बच्चाखेड़ी में, 21 मई को

कुकड़ेश्वर – मानव जीवन में हर के मनुष्य को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा ही जीवन का वास्तविक सार है। भगवान श्री कृष्ण ने कई लीलाये कि, गौ सेवा ही परमो धर्म है। हम सभी के घर में गौ माता होना आवश्यक है, गौ सेवा से जीवन तर जाता है। उक्त बात भागवताचार्य पंडित अर्जुन जी भारद्वाज (टकरावद वाले) के मुखारविंद से प्रसारित श्रीमद् भागवत कथा स्थल ग्राम बच्चाखेड़ी (तलाउ) में कहि।


श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर कांग्रेस कमिटी के प्रदेश महामन्त्री मंगेश संघई व कुकड़ेश्वर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडव्होकेट कैलाश राठौर ने पहुंचकर, माँ भगवत व भगवान श्री कृष्ण का पूजन करते हुए पण्डित अर्जुन जी भारद्वाज का व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया।

मंगेश संघई ने सभी ग्रामवासियो व क्षेत्रवासियो को कथा आयोजन पर शुभकामनाये दी। एड. कैलाश राठौर ने श्रीमद् भागवत कथा व भगवान श्री देवनारायण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर बधाई दी।
ग्राम बच्चाखेड़ी वासियो के प्रयासों व क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता के सहयोग श्रीमद् भागवत कथा, हवन, मन्दिर निर्माण व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन चल रहा है। कथा का विश्राम व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व महाप्रसादी का आयोजन ग्राम बच्चाखेड़ी में 21 मई 2023, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक सभी आयोजन होंगे। आप सभी धर्म प्रेमी जनता ग्राम बच्चाखेड़ी पधारकर धर्मलाभ ले।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज