
मनासा (दिनेश खींची, भाटखेड़ी) – मनासा तहसील के ग्राम पड़दा में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर मुस्लिम समुदाय द्वारा नगर में निकले जुलूस का पुष्पवर्षा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत पड़दा के वरिष्ठ जन, पूर्व जनपद सदस्य जाकिर हुसैन अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, अशरफ मुल्तानी, एहसान हुसैन अंसारी, मुजफ्फर हुसैन लोहार, मेहरबान अंसारी, हुसैन शाह, डॉक्टर अंसारी शकील, अंसारी इरशाद अंसारी, दिलशाद अंसारी, इरशाद अंसारी, डॉक्टर मुन्ना अंसारी पशु स्वास्थ्य रक्षक, सलीम अंसारी, मकबूल मुल्तानी, इस्माइल अंसारी, राजू अंसारी, इमरान अंसारी साथ ही अन्य वरिष्ठ जन मौजूद थे।


Author: MP7 News



