MP 7 NEWS

NMOPS जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक गांधी वाटिका में संपन्न…पढ़िए।

नीमच – नीमच जिला मुख्यालय पर गांधी वाटिका में 2 अप्रैल को पुरानी पेंशन योजना लागू करवाने हेतु एक बैठक NMOPS के बेनर तले संपन्न हुई। जिसमे आगामी रविवार को सभी विभागो के संगठनों की बैठकों का आयोजन जिले में सभी ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित करने हेतु अपनी आवाज बुलंद करने हेतु सभी उपस्थित कर्मचारियों ने रखी। आज की बैठक का संचालन करते हुए जिला संयोजक समरथ गिरी गोस्वामी ने OPS और NPS में शामिल अंतर को सविस्तार तरीके से समझाते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू की जाय क्योंकि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ केवल छलावा साबित हो रही है। आज की बैठक में आजाद अध्यापक संघ प्रदेश महासचिव विनोद राठौर ने बताया कि जिन NPS कर्मचारियों की आज पेंशन हो रही है उनको मात्र 1000 से 3000 तक की राशि ही प्राप्त हो रही है। जो हमारे बुढ़ापे के लिए पर्याप्त नहीं है। शासन से मांग की है कि हमारी अविलम्ब पुरानी पेंशन लागू की जाय। नहीं तो, आगामी समय में पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष राकेश पाटीदार NMOPS ने भी अपनी बात रखते हुए आगामी गतिविधियों के बारे में मार्गदर्शन किया। आज की बैठक में स्वास्थ्य विभाग से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए, बताया गया कि हमारे पूरे विभाग की और से हम आगामी आयोजनों NMOPS सम्बंध में आयोजित होंगे, उनमे पूरा सहयोग किया जायेगा। आज की बैठक में पवन जैन आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, संजय जैन, दिलीप तिवारी, नागेश जोशी, स्वास्थ्य विभाग से कमला राठोर, मंजू राठौर, अर्जुन सिंह तंवर आदि सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज