MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Wastu: घर में चाहिए लक्ष्मी तो, इन जगहों पर ना रखे जूते चप्पल…पढ़िए।

इन जगहों पर ना रखे जूते चप्पल, माँ लक्ष्मी होती है अप्रसन्न
वास्तुशास्त्र में जूते चप्पल सही स्थान।पर रखने का स्थान बताया गया है। अगर आप घर में जूते चप्पल इधर उधर रखते है तो माँ लक्ष्मी अप्रसन्न होती है।

इस दिशा में रखे :-
वास्तुशास्त्र में उत्तर और पूर्व दिशा को शुभ बताया गया है। इन दिशाओ में देवी देवताओ का वास होता है। इसलिए उत्तर और पूर्व दिशा में कभी भी जूते चप्पल नही खोलना चाहिए।

व्यवस्थित रखे :-
वास्तु जानकारों की माने तो जूते चप्पल को हमेशा दक्षिण – पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। साथ ही इनको सही तरीके से रखे तो घर में सुख शांति बनी रहती है।

बेडरूम में न रखे जूते चप्पल:-
जानकारों की माने तो बेडरूम में कभी भी जूते चप्पल नही रखना चाहिए। इससे पति और पत्नी के बीच कलह की स्थिति बनती है।

इन स्थानों पर न रखे:-
अगर आप जूते चप्पल शयन कक्ष, पूजा घर, भंडार कोण में रखते है तो इससे वास्तुदोष लगता है। इसके अलावा अलमारी में भी जूते चप्पल नही रखना चाहिए। इससे माँ लक्ष्मी अप्रसन्न रहती है ।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज