मध्यप्रदेश सबसे खूबसूरत राज्य में गिना जाता है। इसकी अच्छाइयों की वजह से इसे भारत का दिल कहा जाता है। मध्यप्रदेश में कई सारे सांस्कृतिक धार्मिक और प्राकृतिक स्थल होने के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद है। यहां पर पर्यटन के लिहाज से से काफी सारी प्रसिद्ध मौजूद है। आप यहां पर अपनी ट्रिप को मजेदार बना सकते हैं। यहां के दृश्य आपका दिल जीत लेंगे। क्योंकि कुदरत की हसीन वादियों के बीच यहां के कई शहर बेस हुए है। इन्हीं में से एक है एक है छिंदवाड़ा शहर। इस शहर में प्रवेश लेते ही समृद्ध स्थानीय संस्कृति की खुशबू आप महसूस कर सकेंगे। यह जगह मध्यप्रदेश की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आज हम आपको यहां घूमने की अच्छी जगहों के साथ ही यहां की खासियत बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं –
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छिंदवाड़ा शहर में हर साल कौन फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन नवंबर से लेकर जनवरी तक पातालकोट में रोमांचकारी खेल उत्सव के तौर पर किया जाता है। जिसमें कई पर्यटक भाग लेते हैं। चलिए जानते हैं छिंदवाड़ा में घूमने के आस-पास कौन-कौन से स्थान स्थित है। कहा जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने के लिए राजकुमार मेघनाथ इसी जगह पर आए थे। ऐसे में आप इस जगह पर अवश्य घूमने जाएं आपको यहां का प्राकृतिक नजारा और ऐतिहासिक इतिहास काफी ज्यादा पसंद आएगा।
अनहोनी गांव (anhoni ganw) –
ये तामिया तहसील में प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक खूबसूरत स्थान है। यहां अद्भुत करिश्मा देखने को मिलता है। कहा जाता है कि इस गांव के नाम के साथ यह जगह भी अजीब है। यहां गर्म पानी का कोण है। वर्ष भर यहां पर पानी उबलता है। इसे देवी का रूप मानते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यहां प्रचुर मात्रा में गंधक भी मौजूद है। इस वजह से पानी को यह हमेशा गर्म रखता है। आप इस जगह को देखने भी जा सकते हैं।
देवगढ़ किला (dewgadh kila) –
छिंदवाड़ा से 24 मील दक्षिण में स्थित देवगढ़ किला ऐतिहासिक स्थल में से एक है। इस जगह को ऐतिहासिक किला भी कहा जाता है। यह किला एक पहाड़ी पर स्थित है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते है। यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। इस जगह को गोंड साम्राज्य की राजधानी कहा जाता है। यहां पर गोंड के राजा जाटव ने इस किले का निर्माण करवाया था। यह किला काफी विशाल होने के साथ-साथ खूबसूरत है जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां का इतिहास सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
छिंदवाड़ा के कुकडी खापा में मनोरम जल प्रपात (Kukdi Khapa Water Fall Chhindwara) –
छिंदवाड़ा में आपको जलप्रपात भी देखने को मिल जाता है। यह जगह मनोरम से ले बानी पर्वत श्रंखला पर बसी हुई है। यहां पर एक झरना भी मौजूद है जो 60 फीट ऊंचाई से बहता है। इस जगह पर लोग सबसे ज्यादा पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। यहां का झरना लोगों को आकर्षित करता है। इस जगह को हिल स्टेशन (hill station) के रूप में जाना जाता है।