MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

MP News: शिवराज ने मंत्रियों को दी नसीहत, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से ली विकास यात्रा की रिपोर्ट…पढ़िए।

भोपाल – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों के साथ सीएम हाउस में बैठक ली। इस बैठक में सीएम ने विकास यात्रा की समीक्षा की। अलग-अलग जिलों में किए जा रहे नवाचारों के साथ ही मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपनी कार्यशैली में सुधार करने की हिदायत दी है। शिवराजसिंह चौहान ने मंत्रियों से कहा फील्ड पर अपनी स्थिति को ठीक करें। जनता और कार्यकर्ताओं से कम्युनिकेशन गैप न हो। जल्द ही फिर समीक्षा की जाएगी। जो भी समस्याएं विकास यात्रा के दौरान जनता की ओर से बताई गई हैं उन्हें चिन्हित करके सुधार करें। परफॉरमेंस ठीक न होने पर बदलाव भी किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बैठक के बाद मीडिया को कहा –

मध्य प्रदेश में चल रही विकास यात्रा को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। मंत्रियों ने अपने गृहजिले और प्रभार के जिलों की जानकारी दी। इन यात्राओं में विधायक, सांसद, मंत्री जिस तरह से जनता को लाभ दे रहे हैं। उससे काफी सकारात्मक वातावरण बना है। 58 हजार करोड की राशि जल जीवन मिशन में मिली है। इस राशि से हर घर को नल का जल मिलेगा। काम में कसावट के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा विकास यात्रा उसी दृष्टि से चल रही है। सभी जगहों से विकास यात्रा में अच्छी खबरें आ रहीं हैं। मंत्रियों को परफॉरमेंस सुधारने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज