MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Crime: घर से अपर्हत नाबालिग बालिका, अपहरणकर्ता ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…पढ़िए।

मनासा पुलिस को मिली सफलता मुस्कान अभियान के तहत दो वर्ष से घर से अपर्हत नाबालिग बालिका को इंदौर से किया सुरक्षित दस्तयाब साथ ही अपहरणकर्ता 5 हजार का ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।

मनासा – पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में नाबालिक बालक/बालिकाओं के बरामदगी हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अपर्हत नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारीयों एवं थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एस.एस. कनेश व एस.डी.ओ.पी. मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आर.सी. दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उत्क्रष्ट सामंजस्य एवं व्यवसायिक दक्षता का प्रयोग कर 2021 से घर से अपर्हत नाबालिक बालिका को इंदौर शहर से किया सुरक्षित दस्तयाब, साथ ही अपहरणकर्ता आरोपी को किया गिरफ्तार।

घटनाक्रम -दिनांक 13.12.2021 को मनासा से नाबालिक बालिका आशा (परिवर्ती नाम) बिना बताये कहीं चली गयी थी रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 529/2021 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। ईनामी उदघोषणा- दोराने विवेचना नाबालिक बालिका आशा (परिवर्तीत नाम) को दस्तायाबी के अथक प्रयाक करने के उपरांत भी दस्तयाब नही होने से अपर्हता नाबालिक बालिका की दस्याबी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा अपर्हता व संदैही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रूपये राशी की ईनामी उदघोषणा भी की गयी थी।

दस्तयाबी हेतु विशेष टीम का गठन- नाबालिक बालिका आशा (परिवर्तीत नाम) को दस्तायाबी हैतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर एस.डी.ओ.पी. मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आर.सी. दांगी के नेतृत्व में दिनांक 07.02.2023 को स.उ.नि. दिवान सिंह, प्र.आर. आरक्षक दलपतसिंह, आर. नरेन्द्र जोशी, म.आर. सोमप्रभा, आर. चालक राघवेन्द्र दांगी को तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर टीम को रवाना किया गया। जिनके द्वारा इंदौर शहर के थाना चंदन नगर क्षैत्र में गडरीया मोहल्ला से ईनामी आरोपी सन्नी पिता विनोद दुर्गज, निवासी मनासा के चंगुल से अपर्हता नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया है। तथा आरोपी सन्नी दुर्गज नि. मनासा को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – सन्नी पिता विनोद दुर्गज, उम्र 23 साल, निवासी रामनगर मनासा। सराहनीय कार्य – स.उ.नि. दिवानसिंह, प्र.आर. दलपतसिंह, प्र.आर. प्रदीप शिंदे, प्र.आर. अभिशेख सिंह पंवार थाना चंदननगर इंदौर, आर. नरेन्द्र जोशी, म.आर. सोमप्रभा शर्मा, आर. चालक राघवेंन्द्र दांगी का सराहनीय योगदान है।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज