MP 7 NEWS

Search
Close this search box.

Social: संत शिरोमणि रविदास जयंती अजा मोर्चा कुकडेश्वर मंडल ने मनाई…पढ़िए।

संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठों का सम्मान किया

कुकड़ेश्वर – 5 फ़रवरी को संत शिरोमणी रविदास जयंती पर मध्य प्रदेश अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव (Kailash jatav) के निर्देशनुसार अजा मोर्चा नीमच जिला अध्यक्ष रवि गोयल के मार्गदर्शन में भाजपा अजा मोर्चा कुकड़ेश्वर मंडल के द्वारा संत रविदास जी की जयंती, चिकली ब्लॉक पंचायत के ग्राम गणेशपुरा में मनाई गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि करणसिंह रावत, कालूलाल करोसिया, अजा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रामनारायण मेघवाल, रमेशचंद्र, देवीलाल, फूलचंद्र बडगोता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार मंडल महामंत्री प्रकाश मेघवाल ने व्यक्त किया।

MP7 News
Author: MP7 News

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज